फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अगले 10 दिन नहीं आएगा पानी! चुन्नीगंज मेट्रो काम के चलते गंगा बैराज से सप्लाई रहेगी ठप

Tue, 14 Apr 2026 08:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर के लाखों लोगों को 17 अप्रैल से अगले 10 दिनों तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। गंगा बैराज से होने वाली जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी, क्योंकि जल संस्थान की ओर से नई मुख्य पाइपलाइन को जोड़ने का काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
गंगा बैराज पंपिंंग स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई पाइपलाइन जुड़ने के दौरान करीब 2 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। कंपनी बाग से फूल बाग तक बिछाई गई नई मुख्य पाइपलाइन को अब अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत पाइपलाइन को चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन के पास और मकरावटगंज क्षेत्र में मौजूदा लाइन से जोड़ा जाएगा। यह कार्य तकनीकी रूप से जटिल होने के कारण जलापूर्ति को पूरी तरह बंद रखना आवश्यक बताया गया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा बैराज पंपिंंग स्टेशन - फोटो : amar ujala

जल संस्थान ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पानी का भंडारण कर लें और जरूरत के अनुसार उपयोग करें। साथ ही टैंकरों के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की भी योजना बनाई जा रही है, ताकि आम जनता को ज्यादा परेशानी न हो। अधिकारियों का दावा है कि नई पाइपलाइन के जुड़ने के बाद शहर में पानी की आपूर्ति पहले से बेहतर और सुचारु हो सकेगी, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें