फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर “वार्डन कांड”: परेवा के दिन थी पार्टी, पांच लोग हुए थे शामिल, बेटी को जानकारी- फिर भी नहीं खोला मुंह

Thu, 16 Nov 2023 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आरोपी ने उसे अपने भाई व दोस्त के साथ दूध लेने भेज दिया। दूध की दुकान बंद होने की वजह से वह वापस आ गई। बाकी दोनों रास्ते से चले गए। घर आने पर मां का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोचिंग मंडी के हॉस्टल की वार्डन और टिफिन डिलीवरी ब्वॉय के बीच बीते पांच सालों से करीबी संबंध थे। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी तीसरे की एंट्री को लेकर कलह होने लगी थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कहीं यही वजह तो महिला की हत्या का मुख्य कारण नहीं बनी? पुलिस ने इस बिंदु को भी अपनी जांच में शामिल करके आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

परेवा के दिन थी पार्टी, पांच लोग हुए थे शामिल
हत्यारोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतका के पति की मौत वर्ष 2018 में हुई थी। इसके कुछ समय बाद से ही वह वार्डन के संपर्क में आ गया था। कई बार वह महिला के घर में ही रुकता था। कई बार पूरा दिन उसके घर में ही रहता और खाना, पीना भी वहीं करता। दोनों में करीबी संबंध हो गए थे। वार्डन ने परेवा के दिन घर पर पार्टी रखी थी। इसमें उसके भाई व दोस्त समेत पांच लोग शामिल हुए थे।

शराब के दो टेट्रा पैक भी लाए गए थे
पुलिस ने बताया कि परेवा के दिन दोपहर करीब 12 बजे पार्टी शुरू हुई। पहले एक रायल स्टैग (शराब) की बोतल लाई गई। शराब कम पड़ने पर शराब के दो टेट्रा पैक भी लाए गए थे। कमरे में मौजूद सभी लोगों ने शराब पी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी और वार्डन के करीबी संबंधों की जानकारी आरोपी के घरवालों को भी थी। इसी कारण आरोपी के परिवार वाले विरोध नहीं करते थे।

बेटी को पूरी जानकारी, लेकिन नहीं खोला मुंह
सनसनीखेज वारदात के हर बिंदु की जानकार मृतका की बेटी पुलिस के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं है। जबकि, बेटी के मोबाइल में आरोपी समेत पार्टी में आए सभी लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं। बेटी ने पुलिस को बताया था कि 13 नवंबर को आरोपी घर आए थे। कुछ देर बाद आरोपी का भाई भी आ गया।

मां का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा मिला
मां ने सभी को नाश्ता कराया। आरोपी ने उसे अपने भाई व दोस्त के साथ दूध लेने भेज दिया। दूध की दुकान बंद होने की वजह से वह वापस आ गई। बाकी दोनों रास्ते से चले गए। घर आने पर मां का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा मिला। आरोपी की शर्ट पर खून लगा था। वह हड़बड़ाहट में उसी की चप्पलें पहनकर भाग गया।
विज्ञापन

महिला की हत्या ही की गई थी। इसकी पुष्टि हो चुकी है। हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया। घटना के दिन मृतका और आरोपी ने शराब पी थी। इसके बाद क्या बात रही कि महिला की हत्या कर दी गई, इसका पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।  -आरती सिंह, एडीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें