फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोकशी का वांछित मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाएं पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद

Sun, 22 Nov 2026 09:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फेथफुलगंज में गोकशी की घटना में वांछित चल रहे पचरोजा, जाजमऊ निवासी मो. मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम को रेलबाजार पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने भाई एहतिशाम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फेथफुलगंज में गोकशी की घटना में वांछित आरोपी मो. मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। शिवनारायण टंडन पुल के पास घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, रेलबाजार इंस्पेक्टर अमान सिंह पुलिस फोर्स के साथ रविवार सुबह चेकिंग कर रह थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फेथफुलगंज में गोकशी का वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने शिवनारायण टंडन पुल के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

 

Trending Videos
विज्ञापन





ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस, 60 रुपये, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। पूछताछ में उसने अपने भाई एहतिशाम के साथ मिलकर 17 नवंबर की देर रात आजाद पार्क, फेथफुलगंज के पास गोकशी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी पचरोजा, जाजमऊ का रहने वाला है। उपचार के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें