उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 26, उपाध्यक्ष के 32, वरिष्ठ मंत्री के 27, मंत्री के 24 और संगठन मंत्री के 23 पदों पर मनोनयन किया गया है। इसके अलावा प्रचार मंत्री के छह पद और जिला कार्यसमिति के 15 सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सरदार नीतू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पार्षद मनोनीत किए जाने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मणिकांत जैन, सुनील पांडेय, विराट गुप्ता, मोहम्मद कामिल, सीताराम गुप्ता, सुशील गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अंकित मिश्रा और ऋतिक समेत कई लोग मौजूद रहे।