फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही परिजनों का हंगामा, गंगा बैराज-मंधना हाईवे जाम, भारी फोर्स तैनात

Tue, 21 Jul 2026 03:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा गांव में विशाल निषाद की हत्या के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने से पहले आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गंगा बैराज-मंधना हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा गांव में युवक विशाल निषाद की हत्या के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने से पहले ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गंगा बैराज-मंधना हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सोमवार शाम नवाबगंज के बनियापुरवा गांव स्थित पुलिस बूथ के सामने भोपालपुरवा निवासी विशाल निषाद (25) की ईंट-पत्थरों, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

गैस सिलिंडर लेकर लौट रहा था विशाल
बताया गया कि वह ठेले पर फिंगर और मोमोज खाने के लिए रुका था। इसी दौरान चार सगे भाइयों समेत छह आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई और उन पर पथराव किया गया। मृतक के बड़े भाई अमित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे विशाल बिठूर से गैस सिलिंडर लेकर लौट रहा था।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार
उसके साथ छोटा भाई पुनीत और पड़ोसी राहुल भी थे। आरोप है कि पहले आरोपियों ने विशाल के साथ मारपीट की और फिर ईंट-पत्थरों से उसके चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बचाने पहुंचे पुनीत, राहुल और करन को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने भागते समय पथराव भी किया, जिसमें तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव में भारी पुलिस बल तैनात
मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। इससे पहले ही परिजनों ने गंगा बैराज-मंधना हाईवे जाम कर दिया। जाम और हंगामे की सूचना पर एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह, एसीपी स्वरूपनगर ज्योश्री के अलावा नवाबगंज, फजलगंज, कर्नलगंज, कोहना, स्वरूपनगर और नजीराबाद थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें