फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विपिन टाडा संभालेंगे कानून व्यवस्था, संकल्प अपराध और मुख्यालय, पुलिस कमिश्नर ने दी जिम्मेदारी

Sat, 07 Feb 2026 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विपिन टाडा आईपीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नरी पुलिस में आईपीएस विपिन टाडा संयुक्त पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने शनिवार की शाम को चार्ज संभाल लिया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलकर शहर के हालात और कमिश्नरी की जिम्मेदारियों को समझा। नए जेसीपी रविवार को शहर का जायजा ले सकते हैं। आईपीएस संकल्प शर्मा जेसीपी अपराध और मुख्यालय की भूमिका में रहेंगे। वह सोमवार को चार्ज लेंगे।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय से चार फरवरी को जारी हुई लिस्ट में कमिश्नरी के दोनों संयुक्त पुलिस आयुक्त बदल गए हैं। यहां लखीमपुर खीरी के डीआईजी संकल्प शर्मा और मेरठ के डीआईजी विपिन टाडा को जेसीपी बनाया गया है। जेसीपी अपराध व हेडक्वार्टर रहे विनोद कुमार सिंह को डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद का आईजी बनाया गया है। जेसीपी कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार का पहले ही एडीजी पद पर प्रमोशन हो गया था। उन्हें लखनऊ में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

संकल्प शर्मा आईपीएस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नरी रघुबीर लाल ने आईपीएस विपिन टाडा को जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर और आईपीएस संकल्प शर्मा को जेसीपी क्राइम व हेडक्वार्टर बनाया है। शनिवार देर रात जेसीपी लॉ एंड आर्डर ने चार्ज ले लिया है। उन्होंने डीसीपी, एडीसीपी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि जेसीपी विपिन टाडा ने शहर के बारे में जानकारी ली है। वह रविवार और सोमवार को थानों में जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें