कानपुर में बाजार बंदी के नाम पर हुए बवाल में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पास कई प्रार्थना पत्र पहुंचे हैं, जिसमे दावा किया गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई लोगों की संलिप्तता नहीं है। इसको संज्ञान में लेकर पुलिस कमिश्नर ने एक एसआईटी गठित की है। एसआईटी इन प्रकरण की समीक्षा करेगी। अगर कोई निर्दोष जेल गया होगा तो उसे कार्रवाई कर रिहा कराया जाएगा। कमेटी में जॉइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया है। डीसीपी पूर्वी व डीसीपी पश्चिम के साथ एसीपी अनवरगंज को सदस्य बनाया गया है।