मैनपुरी के थाना दन्नाहर के गांव हमीरपुर निवासी राहुल कुमार (24) अपने चाचा विनोद कुमार के साथ गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट आया था। स्नान के दौरान वह गंगा में डूब गया। चाचा काफी देर तक लौटने का इंतजार करते रहे। इसके बाद गोताखोरों से खोजबीन कराई। राहुल का कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे राहुल का शव स्नान कर रहे लोगों से टकरा गया। तब उसे बाहर निकला गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।