पुलिस की नरमी का मिला फायदा
पुलिस हयात, हाजी वसी व जावेद पर एनएसए लगा चुकी है। वसी, मुख्तार बाबा, शफीक व अकील खिचड़ी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसलिए इन सभी को जमानत मिलना आसान नहीं है। अब्दुल रहमान पर पुलिस ने न गैंगस्टर लगाया था और न ही एनएसए। पुलिस की इसी नरमी की वजह से उसको जमानत मिल गई। बहुत पुख्ता साक्ष्य पुलिस पेश नहीं कर पाई।