फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, बाबा बिरयानी का मालिक गिरफ्तार, हयात ने रिमांड पर उगला था नाम

Wed, 22 Jun 2022 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में हुई हिंसा में एसआईटी का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसके तहत बाबा बिरयानी के मालिक मुख़्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अन्य संदिग्धों पर भी जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में मास्टर माइंड जफर हयात हाशमी की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। बवाल की फंडिंग के आरोप में बेकनगंज निवासी बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कई बार नोटिस के बावजूद वह एसआईटी के सामने पेश नहीं हो रहा था।

विज्ञापन


बुधवार को कर्नलगंज थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी सूत्रों के अनुसार रिमांड पर लिए गए जफर हयात हाशमी ने मुख्तार बाबा, बिल्डर हाजी वसी और दो अन्य बिल्डरों के नाम का खुलासा किया था, जिनपर बवाल में सीधी तौर पर शामिल होने और फंडिंग का आरोप है। हाजी वसी को बवाल के केस में आरोपी बना दिया गया है। बाजार बंदी के बहाने पुलिस को टारगेट करके पर्दे के पीछे से कई रसूखदारों ने हिंसा की साजिश रची थी।

Trending Videos

इस मामले में पुलिस जफर हयात हाशमी, सुफियान, राहिल और जावेद को जेल भेज चुकी है। दो बार रिमांड पर लेकर आरोपियों से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। मुख्तार बाबा की गिरफ्तारी की भनक लगते ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में एलआईयू और पुलिस सक्रिय कर दी गई है।

ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एसआईटी की जांच में मुख्तार बाबा का हिंसा में संलिप्त होने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर हिरासत में लिया गया है। पुलिस मुख्तार बाबा के डीटू गैंग के गुर्गों के संपर्क में होने की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

मंदिर पर कर रखा है कब्जा
बेकनगंज स्थित राम जानकी मंदिर पर कब्जा कर मुख्तार ने बाबा बिरयानी की दुकान खोली है। वह जमीन शत्रु संपत्ति घोषित होने की प्रक्रिया में है। प्रशासन की ओर से नोटिस मिलने के बाद मुख्तार बाबा ने दो दिन पहले डीएम के सामने अपना जवाब दाखिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें