फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा में गोली से घायल आरोपी गिरफ्तार, सीएए के विरोध में 20 दिसंबर को बाबूपुरवा में हुई थी घटना

Sat, 22 Feb 2020 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नागरिकता कानून पर कानपुर में हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में हुई हिंसा के मामले में एसआईटी ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी को हिंसा में गोली लगी थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से वह फरार था।
विज्ञापन


एसआईटी का दावा है कि बवाल में यह आरोपी सबसे आगे था। उस पर हत्या का भी आरोप है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका था। सीएए के विरोध में बाबूपुरवा में 20 दिसंबर को हुई हिंसा में गोली लगने से तीन युवकों की मौत हुई थी।

दस घायल हुए थे। मोहम्मद अकील के भी पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने इन घायलों पर भी हत्या, बलवा, लूट, आगजनी, हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कुछ समय पहले घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। बाबूपुरवा थानाध्यक्ष व एसआईटी के विवेचक इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। इनमें से अकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें