फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: नई सड़क हिंसा का आरोपी बिल्डर हाजी वसी गिरफ्तार, पुलिस का दावा- जफर हाशमी को करता था फंडिंग

Tue, 05 Jul 2022 05:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में तीन जून को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को गिरफ्तार करने बाद पुलिस ने उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसा और मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी बिल्डर हाजी वसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल में आरोपी बिल्डर हाजी वसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर हाजी नई सड़क हिंसा का आरोपी है। पुलिस का दावा है कि हाजी वसी हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग करता था।

विज्ञापन


नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। बवाल की जांच कर रही टीम ने 40 लोगों को चिह्नित कर उनके चौराहों पर पोस्टर चस्पा कराए थे। पुलिस ने मामले में 55 लोगों को नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

जिसमें अब तक 60 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्य रूप से हयात जफर हाशमी, बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा आदि भी शामिल है। हयात समेत आठ मुख्य आरोपियों को पिछले महीने ही आलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अब जेल प्रशासन ने मुख्तार बाबा के अलावा तीन अन्य आरोपी जो हिंसा में शामिल थे इनको दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। आरोपी एक साथ मिलकर किसी तरह की साजिश न रच सकें इसलिए जेल बदली जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें