पुलिस ने बिल्डर हाजी वसी को बनाया गैंग लीडर
नई सड़क पर हुए बवाल में फंडिंग के मामले में जेल भेजे गए बिल्डर वसी गैंग का नया लीडर होगा। बेकनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बिल्डर को लीडर बनाया गया है। इस मामले में पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
नई सड़क हिंसा की घटना में जब पुलिस ने विवेचना की, तो उसमें बिल्डर वसी और हाजी मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा का नाम सामने आया था। उसी के आधार पर पुलिस ने इन दोनों को फंडिंग का आरोपी बनाया था। वसी और मुख्तार बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके बाद एसआईटी ने इस मामले में तेजी पकड़ी। जिसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत बिल्डर वसी, मुख्तार बाबा, अकील खिचड़ी और शफीक उर्फ भतीजा एफआईआर दर्ज कर ली।