फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत मिनोचा मर्डर: ‘पापा को क्यों मारा...मुझे क्यों फंसाया’, शालू बोली- सुब्रत ने विश्वास का रिश्ता तोड़ दिया

Tue, 29 Sep 2026 08:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News:कानपुर में जेल से रिहा होने के बाद घर लौटते वक्त शालू मिनोचा का दर्द छलक पड़ा। शालू ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पति सुब्रत ने ससुर की हत्या कर और उन्हें इस केस में फंसाकर पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गार्ड से केवल स्टाफ के आने की बात कही गई थी, किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
जेल से रिहा होती शालू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जेल से निकलने के बाद घर जाते हुए फोन पर शालू की तकलीफ उनकी जुबान पर आ ही गई। सुब्रत को लेकर किए गए सवाल के जवाब पर शालू ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सुब्रत ने पापा को क्यों मारा और उन्हें क्यों फंसाया।

विज्ञापन

उन्होंने गार्ड से कभी नहीं कहा था कि शुभम नाम का व्यक्ति आ रहा है, मैंने सिर्फ इतना ही बोला था कि मेरा स्टाफ आ रहा है, उसे आने दो। सुब्रत को ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि पति-पत्नी के बीच विश्वास का गहरा रिश्ता होता है और सुब्रत ने उसी रिश्ते को तार-तार कर दिया।

दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पता नहीं था...इस कदर रिश्ते खराब हो गए हैं
उसे तो शायद भगवान भी माफ नहीं करेगा। शालू के मुताबिक फिलहाल उसे अपने बेटे जय की फ्रिक है। उस मासूम को अब तक कुछ नहीं मालूम है। पिता से सुब्रत के रिश्ते के सवाल पर कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि दोनों के बीच इस कदर रिश्ते खराब हो गए हैं। हालांकि, रिमांड के दौरान सुब्रत ने उनसे कहा था कि वह निर्दोष है।
विज्ञापन

दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विधिक राय लेकर की जाएगी वसीयत पर चर्चा
विनीत मिनोचा की वसीयत में शालू का नाम नहीं है और सुब्रत अब जेल में है। विनीत की पत्नी पुनीता की बहू शालू से नहीं पटरी नहीं खाती है। ऐसे में अब शालू-सुब्रत के बेटे जय का जायदाद पर हक का सवाल उठता है। इस बारे में शालू के भाई धीरज का कहना है कि परिवार के लोग मिलकर बैठेंगे। इस पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही विधिक राय लेकर वसीयत पर भी चर्चा की जाएगी। जय को उसका हक दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें