कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल गई बहू शालू की पुलिस कस्टडी रिमांड की मंगलवार को सुनवाई है। इसके लिए हत्यारोपी बहू शालू मिनोचा, विशाल गौतम और राज किशोर सीएमएम कोर्ट पहुंचे हैं। स्वीकृति मिलने पर शालू और उसके पति सुब्रत का आमना सामना कराया जाएगा।
उधर, शालू के वकील की एक अर्जी ने पुलिस से लेकर सुब्रत तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वकील ने शालू की ओर से कोर्ट को बताया है कि वह कलम बंद बयान दर्ज कराना चाहती है। यदि कोर्ट की ओर से बयान दर्ज कराने की अनुमति मिलती है, तो कुछ नए खुलासे सामने आ सकते हैं।