फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आक्रामक जानवरों से परेशान ग्रामीण, दहशत का माहौल…ग्रामीण बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 26 Aug 2025 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों, बंदरों और अन्ना मवेशियों का आतंक बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं और आए दिन लोग इन जानवरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
सड़कों पर घूमते आवारा मवेशी और कुत्ते - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ग्रामीण इलाकों में खूंखार कुत्तों, बंदरों और अन्ना मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मीट की दुकानों से बचा हुआ मांस खाकर गली के कुत्ते और भी आक्रामक हो रहे हैं और आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में एक बाढ़ पीड़ित बच्चा भी कुत्तों के हमले में घायल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर कुत्तों का झुंड, खेतों में अन्ना मवेशी और घरों में बंदरों के झुंड से उनका जीवन नरक जैसा हो गया है। वे इन बेजुबानों से बचने के लिए लाठी-डंडों का प्रयोग भी नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन

सड़क पर घूमते आवारा कुत्ते - फोटो : amar ujala
बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार शिकायत की
एनिमल लवर्स सोशल मीडिया पर वीडियो/फोटो डालकर उन पर केस करवा देते हैं।  नारायणपुर गांव के प्रधान ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सके बाद ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर बंदरों को पकड़वाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी विफल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें