फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रसोई गैस न मिलने पर भवन नेवादा गांव में ग्रामीणों ने सिलिंडर कूड़े में फेंके, की नारेबाजी

Mon, 23 Mar 2026 08:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ककवन के भवन नेवादा गांव में कूड़ा के ढेर पर सिलिंडर फेंक नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैस की किल्लत के कारण अब गांव-गांव विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सपाइयों के साथ मिलकर ककवन के भवन नेवादा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने गैस सिलेंडर कूड़ा के ढेर पर फेंक कर सत्ताधारी सरकार पर छल करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रदर्शन के बाद सभी ग्रामीण अपने सिलिंडर कूड़े के ढेर से उठाकर घर ले गए।
विज्ञापन


सोमवार को सपा विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के साथ भवन नेवादा गांव दर्जनों ग्रामीणों ने बीते कई दिनों से रसोई गैस न मिलने से परेशान होकर पैदल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महेश, अंकित, रवी, सुमित सहित कई युवाओं ने अपने घर में खाली रखे रसोई गैस सिलेंडर ले आए और कूड़ा के ढेर पर फेंक पर रसोई एजेंसी कर्मियों, अफसरों व सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर विनय यादव ने कहा कि नोटबंदी, आक्सीजन, कोरोना, खा सहित कई प्रकार की लाइन-लाइन लगाकर लोग परेशान है, अब रसोई गैस की किल्लत के कारण ग्रामीण क्षेत्र में एकबार फिर से लोग लोग चूल्हा और अंगीठी से अपना खाना पकाने को मजबूर हैं। उधर ककवन स्थित एचपी गैस एजेंसी संचालिका वंदना सिंह ने बताया कि उपभोक्ता को बुकिंग करने पर ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें