फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तमंचे के साथ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 06:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिधनू पुलिस ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। हड़हा गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित उर्फ दीपू ने बीते रविवार को तमंचे के साथ कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया डाले थे। एक वीडियो में आरोपी तमंचा लहराकर जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। दूसरे वीडियो में तमंचे में कारतूस भरते दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सोमवार शाम रोहित को एक 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजदेव पुनिया ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें