देर शाम करीब 7:30 बजे बिठूर तिराहे से अमित बुकिंग करने वाले दो युवकों को लेकर रसूलाबाद रवाना हुए थे। युवकों ने एक मरीज कानपुर लाने की बात कही थी। उसी रात करीब दस बजे अमित का मोबाइल बंद हो गया। फिर वह नहीं लौटा। परिजनों ने शनिवार शाम को बुकिंग कराने वाले शख्स के मोबाइल नंबर (8146085677) के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है।
औरैया हाईवे से बरामद हुई कार व मोबाइल
सीओ ने बताया कि कानपुर देहात रसूलाबाद में औरैया हाईवे पर वैन लावारिस बरामद की। उसी में अमित का मोबाइल भी मिला। पुलिस मोबाइल नंबर की सीडीआर से सुराग लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
हरियाणा का है नंबर, औरैया का है शख्स
पुलिस ने जब वैन बुक कराने वाले के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली तो पता चला कि वो नंबर हरियाणा के पते पर रजिस्टर है। मगर उसका इस्तेमाल अधिकतर औरैया की लोकेशन में हुआ है। इससे साफ हो गया है कि अपहरण करने वाला शख्स औरैया का है। पुलिस ने तीन, चार लोगों को उठाया है।
कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल नंबरों की सीडीआर के आधार पर पड़ताल जारी है।
डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम