खाद्य तेलों के दाम पहले की तुलना में कम
किराना व्यापारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि खाद्य तेलों के दाम पहले की तुलना में कम हुए हैं। जीरा के दाम दो गुना हो गए हैं। पहले इसका दाम 350 रुपये किलो था। अब 700 से 750 रुपये किलो हो गया है। काली मिर्च, अजवाइन, बड़ी इलाइची के भाव भी बढ़ गए हैं।
स्थानीय स्तर पर कोई तेजी नहीं है
कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बाजपेई ने बताया कि गेहूं के दाम 2360 रुपये क्विंटल हैं। स्थानीय स्तर पर कोई तेजी नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर गेहूं के दाम बढ़ने की बात कही जा रही है। इससे भावों में अंतर दिख सकता है। हालांकि अगस्त अंत तक कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।
इनके दाम हुए कम
टमाटर- 120-150
कद्दू- 20
लौकी- 20
भिंडी- 30
तरोई - 20-25
परवल- 60
आलू- 20
प्याज- 25
करेला- 30
शिमला मिर्च- 60
गाजर- 40
सरसों का तेल- 120-130
इनके दाम स्थिर
अदरक- 200
रिफाइंड- 115-125
डालडा- 140
ये महंगा
अरहर- 140 -150
छोला चना- 160
उदड़- 160
मसूर- 90-95
मूंग- 105
चना - 65