हर सब्जी में आई है तेजी
गाजर 60 रुपये किलो, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो बिक रहा है। गोभी प्रति पीस 50-60 रुपये है। तरोई, कद्दू, लौकी के दाम में 10-10 रुपये की तेजी आई है। परवल के रेट 40 रुपये बढ़ गए है। धनिया पहले 300 रुपये किलो था, यह बढ़कर 400 रुपये किलो पहुंच गया है। बंधा 40 रुपये प्रति पीस है। प्याज 40 रुपये किलो हो गया है। आलू 20 और 25 रुपये किलो है।
सब्जियों की आपूर्ति बरसात के कारण घट गई
हरी सब्जी व्यापार मंडल चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि कटरी से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति बरसात के कारण घट गई है। ज्यादातर सब्जियां मध्य प्रदेश, बंगलूरू से आ रही हैं। थोक में टमाटर का भाव 22-23 रुपये किलो है। हरी मिर्च 60-65 रुपये किलो में है। गोभी और बंधा 30-40 रुपये प्रति पीस है। भिंडी, तरोई, बैंगन का भाव 32-40 रुपये किलो में है। बरसात के चलते भाव बढ़े हैं। आगे भी भाव बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।