फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: त्योहार पर दिल्ली-पटना के लिए दौड़ेगी वंदे भारत, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 21 Oct 2026 08:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकटों की कमी को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच 20 कोच की आरक्षित वंदे भारत स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल होकर गुजरने वाली इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में पांच-पांच मिनट का ठहराव होगा। इससे दिल्ली और पटना जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी। पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर यह शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 5:55 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलकर दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद 1:35 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में भी होगा।
विज्ञापन


30 फीसदी ज्यादा किराया, फिर भी घंटों लेट स्पेशल ट्रेनें
नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्री स्पेशल ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। इनमें करीब 30 फीसदी तक अधिक किराया देने के बावजूद घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को भोपाल-गोरखपुर स्पेशल कानपुर सेंट्रल और पटना-हावड़ा-दिल्ली स्पेशल गोविंदपुरी स्टेशन पर देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें