फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत, सेंट्रल पर पांच मिनट रुकेगी

Thu, 05 Nov 2026 07:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के बीच 20 कोच की वंदे भारत त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक फेरे वाली पूरी तरह आरक्षित यह ट्रेन छह नवंबर को दिल्ली से और सात नवंबर को पटना से रवाना होगी। दोनों दिशाओं में कानपुर सेंट्रल पर पांच मिनट का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 02436 छह नवंबर को सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली से चलकर दोपहर 1:30 बजे कानपुर पहुंचेगी। 1:35 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होकर दोपहर 3:45 बजे वहां पहुंचेगी। बक्सर और आरा होते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02435 सात नवंबर को सुबह आठ बजे पटना से चलेगी। आरा, बक्सर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दोपहर 1:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। दोपहर 3:50 बजे कानपुर आकर 3:55 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें