फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; पथराव में पांच घायल

Mon, 05 Oct 2026 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रविवार देर रात इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
हंगामा होने पर पहुंची पुलिस... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारासिरोही स्थित रुद्रा अस्पताल में भर्ती एक युवक की रविवार रात मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है इसपर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें मृतक के रिटायर दरोगा मौसा और दो मौसेरे भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल शांत कराया। वहीं दो अस्पताल संचालकों के भी चुटहिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने सभी को कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


कानपुर देहात के मैथा निवासी प्रांशु यादव उर्फ अंकित(25) छह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने उसे रुद्रा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज जारी था। रविवार देर रात इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इसपर अस्पताल की तरफ से अन्य संचालक भी आ गए।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि लापरवाही की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मारपीट के बाद पथराव शुरू कर दिया गया। जिसमें मृतक के रिटायर दरोगा मौसा बलवान सिंह और उनके बेटे डा. आशू यादव और अंकित यादव घायल हो गए।  कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने लापरवाही के चलते युवक की मौत का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा अस्पताल
अंकित के मौसा रिटायर दरोगा बलवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है। लापरवाही से मौत हु है। इसकी शिकायत करने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से आए अराजक तत्वों ने परिजनों के साथ मारपीट कर उन पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर न्यूरो सर्जन को बुलाया गया था। इसी दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज के परिजनों की ओर से पथराव और मारपीट की गई है। 
-नवनीत यादव, अस्पताल संचालक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें