फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पकड़ा, दवाएं जब्त, दो दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे

Tue, 23 Dec 2025 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरानगर में भारत केमिस्ट मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारा तो संचालक मो. अमान लाइसेंस नहीं दिखा सके। स्टोर में रखीं 16 हजार की कीमत की दवाएं जब्त कर ली गईं। इसके साथ ही दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस चल रहा था। एलर्जी की दवा और मल्टी विटामिन को राजकीय विश्लेषक लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर कराई जाएगी। कोडीन और दूसरी नशीली दवाएं नहीं मिली हैं। इस साल अब तक बिना लाइसेंस संचालित तीन मेडिकल स्टोर पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें