कानपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं छह मार्च से
कानपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं छह मार्च से कराई जाएंगी। इसका प्रस्तावित कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। साथ ही दावे, आपत्तियां मांगी गईं। इनके निस्तारण के बाद परीक्षा का अंतिम शेड्यूल जारी किया जाएगा।
कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 1200 से ज्यादा राजकीय, अनुदानित और निजी डिग्री कॉलेजों की परीक्षाएं एक साथ होंगी। इसका निर्धारण कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने बताया कि प्रैक्टिकल एग्जाम फरवरी में होंगे। इससे पहले रेग्युलर और प्राइवेट एग्जाम के परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार की परीक्षाएं 29 अप्रैल तक होंगी। परीक्षा का प्रस्तावित शेड्यूल वेबसाइट (kanpuruniversity.org) पर है।
बीएड फर्स्ट ईयर के रिजल्ट घोषित
कानपुर यूनिवर्सिटी ने बीएड 2015-16 के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंटों के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिए। रिजल्ट वेबसाइट kanpuruniversity.org पर उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एमएड फर्स्ट ईयर के रिजल्ट भी जल्द घोषित होंगे।