फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फूड सेफ्टी वैन से अनोखी पहल, डीएम-सहायक आयुक्त ने की खाद्य पदार्थों की पहचान, दिए ये जरूरी निर्देश

Fri, 07 Aug 2026 04:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मोतीझील स्थित कारगिल पार्क के पास खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की फूड सेफ्टी वैन के जरिए नागरिकों को असली और नकली खाद्य सामग्री की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह और स्थानीय वेंडर मौजूद रहे।

विज्ञापन
डीएम और सहायक आयुक्त ने की असली-नकली खाद्य पदार्थों की पहचान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मोतीझील स्थित कारगिल पार्क के पास खाद्य सुरक्षा विभाग की आधुनिक फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सहायक आयुक्त (खाद्य-दो) संजय प्रताप सिंह ने फूड सेफ्टी वैन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वैन में मौजूद तकनीकी उपकरणों और जांच किटों के जरिए दूध, खोया, मसाले, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को परखा।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में खाद्य विक्रेता और आम नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने मिलावट पहचानने के तरीकों को ध्यान से देखा। इस दौरान विशेषज्ञों ने वैन के जरिए जनता को यह बताया कि रोजमर्रा के खान-पान की चीजों में मिलावट की पहचान घर पर कैसे की जा सकती है। जिला अधिकारी ने निर्देश दिए कि मोबाइल फूड सेफ्टी वैन को शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों और पार्कों में लगातार घुमाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें