फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सुनवाई न होने पर दुष्कर्म पीड़िता पहुंची सीएम के जनता दरबार, दरोगा पर आरोपी से घूस लेने का आरोप

Mon, 22 Dec 2025 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही में युवती ने मकान बिकवाकर 10 लाख रुपये हड़पने व दुष्कर्म के आरोपी फुफेरे भाई पर पुलिस के कार्रवाई न करने पर मुख्यमंत्री से जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अब लखनऊ से लौटने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया था कि दो साल पहले उसके माता-पिता का देहांत हो जाने के बाद से वह अपने नाबालिग भाई के साथ रहती है। आरोप है कि घर पर उनका फुफेरा भाई आने लगा। फिर मकान बिकवा कर अपने खाते में 10 लाख रुपये जमा करा दिए। रकम मांगने पर छोटे भाई का गला दबाकर हत्या की धमकी दी। उससे दुष्कर्म भी किया। वारदात की शिकायत पनकी रोड चौकी पुलिस से की। वहां से भगा दिया गया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पीड़िता ने एक दरोगा पर आरोपी से एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। इसके बाद दरोगा उस पर ही समझौते का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार कार्रवाई न होने पर लखनऊ पहुंची और जनता दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती के लौटने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। युवती ने जिस दरोगा पर घूस लेने का आरोप लगाया है उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें