फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह 30 अगस्त को, तैयारियां शुरू

Fri, 21 Aug 2026 08:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की नई जिला इकाई का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को आचार्य नगर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक करते पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में शुक्रवार को आचार्य नगर स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 30 अगस्त को व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह आयोजित कराए जाने पर सहमति जताई गई। इस दौरान पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला उपाध्यक्ष मुकेश भाटिया को समारोह का कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।

विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमैन सुनील सिंघी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

http://



जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह समारोह संगठन की एकजुटता, व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता और नई जिला इकाई के संकल्प का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में कानपुर के सभी बाजारों एवं व्यापारिक इकाइयों के पदाधिकारियों तथा जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें