फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवसाद और कलह में दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Thu, 16 Apr 2026 10:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कमलेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिधनू थाना क्षेत्र में रमजीपुरवा निवासी कमलेश (35) ने बुधवार देर रात घर से कुछ दूरी पर ट्रक में चद्दर का फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार भोर पहर गांव के एक किसान ने रास्ते से गुजरते देखा तो घरवालों को सूचना दी। कमलेश के पिता रामखिलावन ने बताया कि आठ माह पहले कमलेश की पत्नी पूजा की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद से वह अपनी बेटी कामिनी, छाया और आठ माह की बेटी काशवी की परवरिश को लेकर अवसाद में चला गया था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। इसी प्रकार, बिठूर थानाक्षेत्र के मकसूदाबाद निवासी सुमित कुमार उर्फ छोटू (28) ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि शराब के नशे में अक्सर पत्नी गौरी से विवाद होता था। इसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें