फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार पर पथराव करने वाले दो युवक गुड़गांव से गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शनिवार रात ओवर टेक को लेकर हुए विवाद में युवकों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार पर पथराव किया था। पुलिस ने दो युवक गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने नशे की हालत में विवाद करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
पकड़े गए सिद्धांत सिंह व आशीष कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया की न्यायिक मजिस्ट्रेट निशा अली से बदसलूकी कर कार पर पथराव करने वाले दो आरोपियों को सचेंडी पुलिस ने गुड़गांव के सेक्टर 31 में स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में कांती विला अपार्टमेंट केशवनगर निवासी सिद्धांत सिंह व जरौली फेज 1 निवासी आशीष कुमार शामिल हैं। बता दें, शनिवार देर रात अपने भाई राहत अली और ड्राइवर रिजवान के साथ कानपुर से औरैया जा रहीं औरैया की न्यायिक मजिस्ट्रेट निशा अली की कार में सचेंडी हाईवे पर कार सवार दो युवकों ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी थी। इसके बाद थोड़ा आगे जाने पर रास्ता रोककर अभद्रता कर कार पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। पता लगा कि घटना के बाद दोनों आरोपी हरियाणा चले गए थे। उनके पास से लाल रंग की होंडा सिटी कार भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

बीयर पी ली थी साहब, गलती हो गई
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने घटना को लेकर माफी मांगी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि घटना की रात उन्होंने बीयर पी रखी थी। वह काफी नशे में थे। ट्रक खराब होने की वजह से लगे जाम के दौरान रास्ता ना मिलने पर उनकी महिला मजिस्ट्रेट से बहस हो गई। बदला लेने की नीयत से कार पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें