फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 3.10 लाख की ठगी, रकम लेकर थमाया बैंकॉक का नकली वीजा

Tue, 30 Sep 2025 06:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
नरवल थानाक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 3.10 लाख रुपये की ठगी की घटना को।अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने पीड़ितों से रकम लेकर उन्हें बैंकॉक का फर्जी वीजा थमा दिया। इस पर भड़के पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिशुपुर गांव निवासी विजय पाल और नरवल निवासी अर्जुन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अरबी नामक व्यक्ति ने उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


अरबी ने दावा किया कि उसके दोस्त विदेशों में नौकरी लगवाते हैं जिससे मोटी तनख्वाह मिलती है। युवकों के सहमत होने पर अरबी ने उन्हें गुलाम राजा से मिलवाया जिसने दोनों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मांगे और कहा कि उन्हें विदेश भेज दिया जाएगा। पीड़ितों ने किसी तरह रुपये का इंतजाम कर ऑनलाइन माध्यम से गुलाम राजा को दे दिए। कुछ दिन बाद गुलाम राजा ने उन दोनों को समर उर्फ बबलू से मिलवाया और बताया कि वही विदेश भेजने का काम देखते हैं। कुछ दिनों बाद समर ने मेडिकल के नाम पर 10,500 रुपये और मांगे तो वह भी पीड़ितों ने दे दिए। इसके बाद उन्हें बैंकॉक का एक वीजा थमाया गया।

जब दोनों युवक लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तो बोर्डिंग पास कर्मचारी ने बताया कि उनका वीजा फर्जी है। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने गालीगलौज की गई और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश पाल ने बताया सोमवार को शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें