फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नीले ड्रम में छिपाकर शराब ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार चुनाव में शराब खपाने की तैयारी

Sat, 26 Jul 2025 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन से एक लाख रुपये की शराब व बीयर बरामद की है। तस्कर ड्रम में ऊपर कपड़े रखे थे।
विज्ञापन
सेंट्रल जीआरपी ने पकड़े तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव में खपाने के लिए शराब ले जा रहे दो युवकों को कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने शनिवार को दबोच लिया। आरोपी प्लास्टिक के नीले ड्रम में शराब और बीयर छिपाकर ले जा रहे थे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार को हैरिसगंज पुल के उस पार पटरी किनारे दो युवक नीले प्लास्टिक के ड्रम के साथ जाते दिखे।
विज्ञापन



पूछने पर बताया कि ट्रेन पकड़ने सेंट्रल स्टेशन जा रहे हैं। संदेह के आधार पर जब ड्रम खोलकर जांच की तो ऊपर कपड़े थे जबकि उसके नीचे 12 बोतल अंग्रेजी शराब और 52 बीयर की केन बरामद हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

नीले ड्रम में रखी शराब - फोटो : अमर उजाला
दोनों को थाने लाया गया। इनकी पहचान बिहार के मलिकपुर निवासी राजू दास व हरेंद्र दास के रूप में हुई। बताया कि वह बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से बचने के लिए घरेलू उपयोग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो प्लास्टिक के नीले ड्रम में छुपाकर शराब व बीयर ले जा रहे थे। इसके पूर्व भी दोनों शराब तस्करी में जेल जा चुके हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। केस दर्जकर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें