सीएम योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन और ऑफलाइन चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए है। इसके बावजूद धड़ल्ले से पूरे शहर में बिक्री हो रही है और लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। अधिकारी सिर्फ अभियान चलाकर दिखावा कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज पुल से सामने आया, जहां बाइक सवार युवक पुल से अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान चाइनीस मंझे की चपेट में आकर भाई से अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। उसके सिर पर 15 टांके लगे हैं। खपरा मोहाल कैंट निवासी सुरेश विश्वकर्मा पोखरपुरवा में पेप्सी कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। बीते मंगलवार की शाम को बाइक से ऑफिस से घर जा रहे थे। तभी फेथफुलगंज पुल में पहुंचते ही चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए।