कानपुर के बर्रा में शराब के लिए रुपये न देने पर किशोर को नग्न कर डंडों, बेल्टों से पीटने के मामले में फरार चल रहे रबाडा गैंग के दो अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की पैदल परेड कराई। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़ कर माफी मांगते नजर आए। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
बर्रा-8 वरुण विहार निवासी 16 वर्षीय किशोर को नौ जून को रबाडा गैंग के गुर्गे दिव्यांश पनवाड़ी, यशु, विशू पंडित व आयुष द्विवेदी ने शराब के लिए रुपये न देने पर बंधक बना लिया था। किशोर को बर्रा विश्वबैंक के आई ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल के पास ले जाकर नग्न कर लात, घूसों, बेल्टों से पीटा था।