फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुठभेड़ में शिक्षक के घर लूट करने वाले दो बदमाश घायल, दोनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

Wed, 05 Aug 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी के श्यामनगर सी ब्लाक में शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर हुई लूट के दो आरोपी बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ से पूर्व पुलिस ने मास्टर माइंड शरद के साले प्रशांत उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। मोनू की रेकी पर ही उसके साथ चार और बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस कमिश्ननर रघुबीर लाल ने बताया कि बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पूर्व शिक्षक की पत्नी रचना और बेटे को बंधक बनाकर घर में घुसे तीन बदमाशों ने छह लाख के गहने और नकदी लूटी थी। इसके बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में थी। बुधवार दोपहर पुलिस ने सबसे पहले शरद के परिवार के करीबी प्रशांत उर्फ मोनू को पकड़ा। उसने स्वीकार किया था चार और साथियों के मिलकर उसी ने लूट के लिए न सिर्फ जीजा के घर की रेकी की बल्कि पूरी योजना भी तैयार की थी। मोनू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसके साथी लुटेरों की तलाश शुरू की।

अपर पुलिस आयुक्त डॉ विपिन ताडा ने बताया कि रात 10 बजे के आसपास अहिरवां में सटीक सूचना पर वारदात में शामिल उन्नाव निवासी शफीक अहमद और शिवकटरा चकेरी के कमल की घेराबंदी की गई। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी और वे गिर पड़े। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लुटेरों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक और तमंचे भी भी बरामद किए गए हैं। बदमाशों के दो फरार साथियों हिस्ट्रीशीटर रफीक और विजय की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें