फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवतियों को अश्लील कमेंट करने वाले दो शोहदे गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 11:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवतियों को अश्लील कमेंट करने वाले दो शोहदों सुहेल सिद्दकी और सैफी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार की रात को रामादेवी स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। चकेरी थाने की महिला सिपाही सरिता की ड्यूटी लगी थी। शोहदों के छेड़खानी करने की सूचना मिलते ही महिला सिपाही संग अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी भाग निकले थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सिपाही सरिता की तहरीर पर शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें