फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिल्हौर में दरिंदगी…किशोरी को उठा ले गए दो युवक; बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश

Tue, 20 Jan 2026 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर में शौचालय गई 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
बिल्हौर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे शौचालय गई 13 वर्षीय किशोरी को गांव के दो युवकों ने दबोच लिया। इसके बाद उसे पास के ही एक मकान में ले जा कर दुष्कर्म किया। वहीं, किशोरी के न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं नहीं पता चल सका। मंगलवार भोर करीब तीन बजे किशोरी बदहवास  रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

गांव निवासी दो युवकों ने सोची समझी साजिश के तहत पड़ोसी की एक किशोरी को उस समय अपहृत कर लिया, जब वह सोमवार रात घर से बाहर बने शौचालय पहुंची। पीड़ित किशोरी के पिता ने गांव के ही दो युवकों को विरुद्ध कोतवाली बिल्हौर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दोनों युवक एक ही बिरादरी के बताए गए हैं। सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद गांव में सनसनी है।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश के लगी हैं दो टीमें
वहीं आरोपी युवक घर से लापता हैं और कुछ ग्रामीणों द्वारा आरोपियों में एक के नाबालिग होने की बात भी बताई गई है। वहीं, तहरीर मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी पीड़िता को चिकित्सकीय उपचार के लिए सीएचसी भेजा है। बताया कि मामले की जांचकर रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें