फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: होटल मालिक की भतीजी का बनाया वीडियो, परिजनों ने दो युवकों को पीटा फिर की फायरिंग

Fri, 28 May 2021 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

स्कूटी सीखने के दौरान एक युवती का वीडियो बनाने को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया। युवती के परिजनों ने आरोपी युवकों को जमकर पीटा। इतना ही नहीं लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर भी झौंक दिया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फीलखाना में गुरुवार देर शाम स्कूटी सीख रही युवती का वीडियो बनाने पर उसके परिजनों ने दो युवकों को पीट दिया। इस पर युवती के चाचा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से चार लोगों को उठा ले गई।
विज्ञापन


आरोपियों के मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है। विवाद में दो समुदाय के लोग शामिल हैं, लिहाजा इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फीलखाना में एक होटल मालिक की भतीजी घर के पास ही स्कूटी सीख रही थी। कुछ देर बाद वह घर पहुंची और बताया कि संतोषी माता मंदिर के पास फैज और मोहसीन नाम के युवकों ने उसका वीडियो बना लिया है।

 
विज्ञापन

इशारे करते हुए अश्लील टिप्पणी की है। यह सुनकर युवती के पिता, भाई और उसके चाचा मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों को वहां से खींचकर घर के पास ले आए और दोनों को जमकर पीटा। बवाल बढ़ने पर इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी दौरान होटल मालिक ने दहशत फैलाने के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी।

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। उनके मोबाइल में वीडियो नहीं मिला है। पता किया जा रहा है कि क्या वीडियो डिलीट कर दिया गया है या किसी अन्य मोबाइल में बनाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं। 

वीडियो बनाने और छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। मारपीट की भी घटना हुई है। जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
आकाश कुलहरि, एडिश्नल सीपी कानून व्यवस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें