फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घरेलू कलह में फौजी के पिता ने बाग में फंदा लगाकर दी जान, तीन बार पहले भी कर चुके थे खुदकुशी की कोशिश

Mon, 13 Oct 2025 12:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
श्रीकांत बाजपेई उर्फ संतोष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सचेंडी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह फैक्टरी कर्मी दलीपपुर गांव निवासी श्रीकांत बाजपेई उर्फ संतोष (45) ने घरेलू कलह के बाद बाग में पेड़ से फंदा लागकर जान दे दी। साले रामकुमार ने बताया कि श्रीकांत एक फैक्टरी में खराद का काम करते थे। परिवार में पत्नी मोहिनी, बेटी खनक व बेटा गौरव आर्मी में जैसलमेर बार्डर में तैनात है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीकांत शराब पीने के बाद झगड़ा करते थे। रविवार रात भी शराब पीकर आए और पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद वह घर से चले गए। इन्हीं हरकतों के कारण पूर्व में तीन बार खुदकुशी का प्रयास कर चुके थे लेकिन हर बार बच गए। रविवार रात परिजनों ने सोचा कि गुस्सा शांत होने पर कुछ देर में लौट आएंगे लेकिन वह नहीं आए। परिजनों को सुबह उनका शव 500 मीटर दूर स्थित बाग में फंदे से लटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

श्याम कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फसल की बर्बादी से परेशान किसान ने दी जान
सचेंडी के गांव इटारा निवासी श्याम कुमार (28) ने रविवार देर रात घर में रस्सी से फंदा लगा लिया। उसके मामा भोला ने बताया कि भांजा बीते एक साल से टीबी की बीमारी से ग्रसित था। हाल ही में आई बाढ़ से उसकी पांच बीघा फसल बर्बाद हो गई थी। उसने खेती के लिए कर्ज ले रखा था। इन दोनों कारणों के चलते वह अवसाद में था। इसी वर्ष 14 अप्रैल को उसकी लक्ष्मी से शादी हुई थी। रविवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें