फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केस्को के दो कर्मचारी बर्खास्त, दो की वेतन वृद्धि रोकी, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 02 Oct 2021 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उपभोक्ताओं का रुपया हजम करने के आरोपी केस्को के कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दो कर्मचारी बर्खास्त कर दिए गए हैं जबकि दो की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाए जाने पर केस्को इंजीनियरों, ऑपरेटरों और श्रमिकों पर गाज गिरी है। केस्को एमडी अनिल ढींगरा ने दो स्थायी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दो कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी है। अनुशासनहीनता के दोषियों पर भी एमडी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इसके अलावा ठंडे बस्ते में पड़ी कुछ जांचों की प्रगति भी पूछी है। गुमटी डिवीजन के श्रमिक शकील अहमद और नौबस्ता सबस्टेशन के एसएसओ (सबस्टेशन ऑपरेटर) मदनलाल की सेवा समाप्त की गई है। जवाहर नगर सबस्टेशन के सहायक अभियंता राजमणि यादव की एक और रेल बाजार सबस्टेशन में रहे श्रमिक नरेश राजपूत की दो वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

गुमटी डिवीजन के अधीन आने वाले फजलगंज, गुमटी के उद्यमियों और व्यापारियों से शकील बिल जमा करने के लिए कैश ले लेता था। इसके बाद अपने बैंक एकाउंट का चेक लगाता था, जो बाउंस हो जाता था। इस तरह से वह उपभोक्ताओं का रुपया हजम कर रहा था।
विज्ञापन


अपना बैंक खाते का चेक लगाने की वजह से जांच में वह आसानी से पकड़ में आ गया। वहीं नौबस्ता के एसएसओ तीन सालों से अनुपस्थित चल रहे थेे। इसके चलते दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह जवाहर नगर सबस्टेशन के सहायक अभियंता राजमणि यादव अपने डिवीजन जरीब चौकी के एक्सईएन की गैर मौजूदगी में जीटी रोड के होटल सेलीब्रेशन में बिना चीफ इंजीनियर की अनुमति के लोड बढ़वाने के दोषी मिले।

सुरक्षा के मानकों को दरकिनार करते हुए निजी वित्तीय फायदे का दोष साबित होने पर उनकी एक स्थायी वेतन वृद्धि रोकी गई। रेल बाजार सबस्टेशन में तैनात रहे श्रमिक नरेश राजपूत होली में शराब पीकर अपने एसएसओ को जातिसूचक शब्द और गालीगलौज करने के मामले में दोषी मिलेे। तब से निलंबित चल रहा था। कार्रवाई में उसकी दो वेतन वृद्धियों पर रोक लगाने के बाद निलंबन बहाल कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामले में दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। दो अन्य कर्मचारियों का इंक्रीमेंट रोका गया है। केस्को में अनियमितता फैलाने वालों पर कार्रवाई करने में कतई गुरेज नहीं किया जाएगा।- अनिल ढींगरा, एमडी, केस्को

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें