कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के रिंद नदी पुल के बिधनू थाना क्षेत्र छोर पर गुरुवार तड़के तीन बजे डंपरों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन न हटाए जाने से दोनों ओर करीब 15 किमी तक जाम लग गया। इसके बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। करीब आठ बजे चालक ने ही क्षतिग्रस्त डंपर को किसी तरह थोड़ा किनारे किया, तब पांच घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान पुलिस के न पहुंचने से लोग नाराजगी जताते रहे।