फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चाभी बनाने के बहाने अलमारी से गहने चुराने वाले दोनों शातिर जेल गए

Mon, 13 Oct 2025 08:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीसामऊ में रविवार दोपहर चाभी बनाने के बहाने अलमारी से गहने चोरी करने वाले दोनों शातिरों को चमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इनकी पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के बयड़ीपुरा बाग गांव निवासी सिकंदर सिंह और सतनाम सिंह के रूप में हुई। उनके पास से चोरी के गहने बरामद किए हैं। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि आरोपियों ने आनंदबाग इलाके में कुसुम राठौर के घर से अलमारी की चाभी बनाने के बहाने जेवर चोरी किए थे। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया था। उससे पूछताछ के बाद दूसरे बदमाश को फजलगंज बस अड्डे के पास से पकड़ा है। उनके साथी पहले भी चाभी बनाने के दौरान चोरी करने के मामले में पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें