फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: व्यापारी को धमका साढ़े तीन लाख वसूलने में दो सिपाही लाइन हाजिर, फर्जी एडीसीपी से फोन पर कराई थी बात

Thu, 23 Jul 2026 11:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लिस अधिकारी के नाम पर वसूली की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। दोनों पर घाटमपुर के व्यापारी से साढ़े तीन लाख की वसूली का आरोप है। व्यापारी का करीबी रिश्तेदार चरस तस्कर है। एडीसीपी साउथ व ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस ऑपरेशन व्हाइट पाउडर चला रही है।

विज्ञापन


करीब पंद्रह दिनों पूर्व साउथ जोन के सिपाही कमल और वेस्ट जोन के ब्रजेश ने चरस तस्कर के रिश्तेदार घाटमपुर पतारा के रघुनाथपुर गांव निवासी व्यापारी धारा सिंह को फोन पर धमकाया। कहा था साढ़े तीन लाख रुपये दे दो वर्ना चरस तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा। दोनों सिपाहियों ने लगातार दो-तीन दिन धारा सिंह से बात की। आरोप है कि सिपाहियों ने किसी अन्य व्यक्ति को एडीसीपी रामटेके बता व्यापारी को धमकी दी।

विज्ञापन

व्यापारी ने दोनों की डिमांड पूरी कर दी। इसके बाद व्यापारी ने मामले की शिकायत डीजीपी कार्यालय में की। मामला संज्ञान में आते की पुलिस कमिश्नर ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें