फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: समाज कल्याण विभाग में अनोखा मामला, मन का काम न मिलने पर दो बाबू हुए बीमार, सख्त कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 21 Aug 2026 03:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: समाज कल्याण विभाग में गैरजनपद से तबादले पर आए दो बाबुओं द्वारा मनमुताबिक काम न मिलने पर बीमारी का बहाना बनाकर गायब रहने का मामला सामने आया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने लगातार अनुपस्थित रहने और कार्य में बाधा डालने पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ निदेशालय को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग, कानपुर नगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में समाज कल्याण विभाग में गैरजनपद से तबादले पर आए दो बाबू मनमुताबिक काम न मिलने पर बीमारी का बहाना बनाकर गायब हो गए। लगातार गैरहाजिरी होने पर समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने दोनों के खिलाफ निदेशालय पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की है।

विज्ञापन

शासन की तबादला नीति के तहत जून में फर्रुखाबाद से आए संतोष कुमार को छात्रावास अधीक्षक और लखनऊ से आए संजय बनाैदा को प्रधान सहायक पटल दिया गया। इन्होंने मनमुताबिक पटल मांगा तो समाज कल्याण अधिकारी ने नाराजगी जताई। मनमुताबिक काम न मिलने पर दोनों ने बीमारी के अलग-अलग कारण बताकर अवकाश लेना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

शासन को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
कई बार बिना अवकाश स्वीकृत कराए कार्यालय से गायब हो गए। इससे काम प्रभावित होने लगा। समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने बताया कि दोनों कर्मचारी अपने मनमुताबिक काम चाह रहे थे जो काम दिया गया उसे लेने से मना कर दिया था। शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें