फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा बैराज में युवक समेत दो बच्चे डूबे, दो की मौत और एक को बचाया, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 12 Jun 2025 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज में एक युवक समेत दो बच्चे डूब गए। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में गंगा बैराज में नहाने के दौरान दो बच्चों समेत एक युवक डूब गया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बरामद कर लिया है। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
मिली जानकारी के अनुसार, कल्लू पूर्वा घाट पर स्नान करने आए विनोद कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी थाना नवाबगंज अपने रिश्तेदार व वरुण पुत्र देव निवासी नौबस्ता के साथ स्नान करने आए थे। तीनों स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
चिकित्सक की रिपोर्ट के अनुसार होगी कार्रवाई
गोताखोरों ने दोनों डूबे हुए व्यक्तियों के शवों को बरामद कर लिया है। परिजनों को सूचना दी गई है, जिसके बाद वो अस्पताल पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। चिकित्सक की रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें