फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो चेन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े, दिन दहाड़े की थी वारदात…तमंचा व लूटी चेन बरामद, अन्य दो की तलाश

Wed, 16 Jul 2025 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर पुलिस ने चेन लूट के मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई आधी चेन और एक तमंचा बरामद हुआ है। दोनों पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं और दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के पचखुरा मोहल्ले में अपना प्लाट देखने आए युवक की चेन लूटने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनो के पास से आधी आधी चेन व तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनो बड़े अपराधी हैं। वहीं एक पर गैंगस्टर तक लगी हुई है। लूट में शामिल दो अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि 10 जुलाई को कस्बे के पचखुरा मोहल्ले में क्षेत्र के कोटरा निवासी सादिक हुसैन अपना प्लाट देखने आए थे। तभी वहां पर कस्बा निवासी समीर कैड़ा व कोटरा निवासी लवकुश सिंह ने दो साथियों के साथ मिलकर सादिक से मारपीट की और गले में पड़ी चेन लूट ले गए थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की थी।

विज्ञापन

दो साथी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
बताया कि जांच के दौरान सुरागरसी करके समीर कैड़ा और लवकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास आधी आधी चेन भी बरामद हुई है। इसके साथ ही समीर के पास से तमंचा व लवकेश के पास से घटना के समय प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। बताया कि दोनो पर कई मामले दर्ज हैं। लवकेश पर हत्या का मामला दर्ज है और गैंगस्टर भी लगी हुई है। पुलिस बाकी दोनों साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें