फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 40 साल से फरारी काट रहे सगे भाई गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में थे वांछित, हुलिया बदलकर दे रहे थे चकमा

Wed, 11 Nov 2026 02:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलबाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब 40 साल से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हुलिया बदलकर और दाढ़ी-मूंछ बढ़ाकर पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे, जो दीपावली पर घर आने पर धरे गए।
विज्ञापन
रेल बाजार थाना, कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास में करीब 40 साल से फरारी काट रहे सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सगे भाई हुलिया बदलकर फरारी काटने के साथ पुलिस को गच्चा दे रहे थे। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि वर्ष 1985 में गोपाल नगर निवासी शेर सिंह उर्फ गुड्डू व उसके भाई अमर सिंह उर्फ सुरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं मेंं रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी सगे भाई हुलिया बदलकर काफी समय से फरार चल रहे थे। साथ ही पुलिस को कई बार गच्चा भी दे चुके हैं। इधर, दीपावली त्योहार में घर आए आरोपी भाइयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भाई दाढ़ी और मूंछ बढ़ाकर चकमा दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें