फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रकम ठिकाने लगाने के लिए खोले गए दो बैंक खाते, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौबस्ता में दो बैंक खातों में करोड़ों का संदिग्ध लेन-देन होने पर दरोगा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सब इंस्पेक्टर गौरव चौधरी नौबस्ता थाने की साइबर सेल में तैनात हैं। गौरव के मुताबिक पूर्व में हुए साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर एक्सिस बैंक दो खातों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि खातों का प्रयोग आम लोगों से कई गई साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए म्यूल खातों के रूप में किया जा रहा है। दोनों खातों में कुछ दिनों के भीतर करोड़ों का ट्रांजेक्शन दिखा। नौबस्ता थाने में खाता संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें