फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नेताजी एक्सप्रेस के एसी कोच से 18 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनों के एसी कोच में शराब और नशीले पदार्थाें की तस्करी का खेल चल रहा है। नेताजी एक्सप्रेस 12311 के एसी कोच से पुलिस ने दो लोगों को 18 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को जीआरपी प्रयागराज के हवाले कर दिया गया। ये गांजा उड़ीसा से लेकर दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन


आरपीएफ जीएमसी की इंस्पेक्टर सुरुचि शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन में चेकिंग के दौरान एसी फर्स्ट कोच में काले रंग के बैग और ट्रॉली बैग मिला। इसमें एक में 10 किलो और एक में आठ किलो गांजा था। ये बैग एसी फर्स्ट की बर्थ नंबर 36 में सफर कर रहे रवि कुमार के निकले। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी बी थ्री की बर्थ नंबर 43 पर यात्रा कर रहे मोनू कुमार को भी बताया।

दोनों बिहार के वैशाली जिले कुतुबपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली ले जा रहे थे। दोनों के पास हावड़ा से दिल्ली तक का टिकट मिला है। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुरुचि शर्मा के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दोनों युवक पढ़े लिखे लग रहे हैं। उनके बातचीत का तरीका भी काफी बेहतर है। इनसे जीआरपी प्रयागराज पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें